Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा, मशाल जुलूस में आग से झुलसे 50 लोग

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (09:30 IST)
Khandwa news in hindi : मध्यप्रदेश के खंडवा में एक मशाल जुलूस में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 50 लोग झुलस गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जुलूस की समाप्ति पर मशाल ठंडी करने के दौरान यह हादसा हुआ।
 
दरअसल, शहीदों के लिए मशाल जुलूस निकाला गया था। बताया जा रहा है कि मार्च में शामिल मशालों में अचानक आग लग लगी और आग इतनी तेज फैली कि बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए।

घायल लोगों को अस्पताल ले जाया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया गया। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग इस तरह धधकती है जिसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। 
<

मध्य प्रदेश के खंडवा में शहीदी जुलूस के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। यह घटना तब हुई जब मशाल के तेल में आग लग गई, जिससे लगभग 200 लोगों के बीच आग फैल गई। #मशाल #खंडवाघंटाघर #आग #KhandwaGhantaghar #fire #Mashal #MPNews #viralnews… pic.twitter.com/FRlMjLeQJ2

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 29, 2024 >
गौरतलब है कि खंडवा में एटीएस जवान सीताराम यादव समेत अन्य 2 लोगों पर सिमी द्वारा आतंकी हमले के विरोध में यह मार्च निकाला जाता है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Edited by : nrapendra gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख