dharma sangrah
✕

उलटा पड़ा कांग्रेस का दांव, कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय पर FIR दर्ज

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (20:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम केस में सरकार को घेरने का कांग्रेस का दांव उलटा पड़ता दिखाई दे रहा है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रशांत पांडे के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
 
पुलिस मे कोर्ट के आदेश के बाद कूटरचित दस्तावेज पेश करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बुधवार को कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के सदस्य संतोष शर्मा के दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने श्यामला हिल्स थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान करने के निर्देश दिए थे।
 
परिवाद में कांग्रेस नेताओं पर कोर्ट को गुमराह करने और झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया गया है। वहीं परिवाद में कहा गया है कि सीबीआई ने अपनी जांच में पहले ही कांग्रेस के सभी आरोप को झूठा ठहरा चुकी है।
 
क्या है पूरा मामला : व्यापम मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ भोपाल कोर्ट में केस दायर किया है। सिंह की तरफ से कोर्ट में परिवाद लगाकर पेन ड्राइव की एक्सेल शीट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। दिग्विजय की तरफ से कोर्ट में 27 हजार पन्नों में दस्तावेज पेश किए गए हैं। 
 
कांग्रेस का आरोप है कि व्यापम मामले को लेकर बनाई गई एक्सेल शीट में जांच के दौरान छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम हटाए गए हैं। इस मामले को लेकर कोर्ट में दिग्विजयसिंह के बयान दर्ज हो चुके हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख