suvichar

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत

Updated: गुरुवार, 14 मई 2026 (14:22 IST)
Dewas fire crackers factory Blast : देवास से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के समीप स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। जोरदार धमाकों से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। हादसे में 4 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों की संख्या 10 से ज्यादा हो सकती है। 
 
पटाखा फैक्ट्री के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। घटना के बाद घायलों को देवास जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को इंदौर रेफर किया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के हैं।
<

BREAKING NEWS : देवास जिले में मक्सी रोड स्थित टोंककला गांव की पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोगों के प्रभावित होने की खबर है।#DEWAS #FIRECRACKER #FACTORY #BLAST #MADHYAPRADESH #VIDEO pic.twitter.com/kXyOl5Ranr

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 14, 2026 >
देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देवास के टोंक कला क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण हादसा अत्यंत दुःखद, मर्मस्पर्शी एवं व्यथित करने वाला है। इस दुर्घटना में जनहानि एवं अनेक लोगों के घायल होने का समाचार मन को आहत कर देने वाला है। घटना के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क बना हुआ है तथा दुर्घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
<

देवास के टोंक कला क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण हादसा अत्यंत दुःखद, मर्मस्पर्शी एवं व्यथित करने वाला है। इस दुर्घटना में जनहानि एवं अनेक लोगों के घायल होने का समाचार मन को आहत कर देने वाला है।
घटना के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क बना हुआ है…

— Mahendra Singh Solanky ( Modi Ka Parivar ) (@MahendraForBJP) May 14, 2026 >
उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं राहत-बचाव दल द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सतत जारी है, ताकि प्रभावितों को शीघ्र उपचार एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं दृढ़ संकल्प के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 4 लाख की मदद

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- देवास ज़िले के टोंक कला में एक पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में कई लोगों के मारे जाने या घायल होने की ख़बर दिल दहला देने वाली है। मैंने जिला प्रभारी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 
 
मुख्‍यमंत्री ने कहा- मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ़्त इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले और इस दुर्घटना में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बहुत बड़ा मुद्दा, लोगों की गाड़ियां हो रहीं खराब, BJP ने बताया खराब पटकथा

Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की अमरगाथा, शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Kangana Ranaut : कंगना रनौत का यू-टर्न! Gen Z को बताया भारत की 'सबसे बड़ी ताकत', कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों को कहा था 'जेनरेशन गटर'

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद हाहाकार, कई इलाकों में जलभराव, घंटों जाम में फंसे लोग, सड़कों पर भरा कमर तक पानी

अगला लेख