Hanuman Chalisa
✕

उड़ते विमान में यात्री को हार्टअटैक, इंदौर में आपात लैंडिंग

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (11:53 IST)
इंदौर। नई दिल्ली से पुणे जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान को रविवार को यहां देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। यह फैसला विमान में सवार 52 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ने के कारण किया गया।
 
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-769 में सवार सुरेश कुमार राणा (52) की तबीयत सफर के दौरान अचानक बिगड़ गई। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में स्थानीय हवाई अड्डे पर रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे उतारा गया।
 
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा प्रशासन ने एयरलाइन के अनुरोध पर एम्बुलेंस तथा डॉक्टर की फौरन व्यवस्था की और राणा को एक निजी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि नई दिल्ली निवासी राणा को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
 
डॉक्टर ने बताया कि शुरुआती मेडिकल जांचों के बाद लगता है कि राणा को पहले भी हृदय संबंधी विकार रह चुका है। उनकी हालत पर बराबर निगरानी रखी जा रही है। (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख