Bhai Dooj
✕

मोटरसाइकल पर गिरा अडानी का डंपर, सिगरौली में बवाल

दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ बसों एवं ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (12:43 IST)
Dumper overturned on motorcycle: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में अडाणी समूह की खदान से जुड़ा एक डंपर (Dumper) ट्रक के मोटरसाइकल (motorcycle) पर पलट जाने से मोटरसाइकल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ बसों एवं ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना अमीलिया घाटी के समीप शुक्रवार शाम को हुई।ALSO READ: बाइक सवारों और पैदल यात्रियों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी का कारण
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष खत्री ने पत्रकारों को बताया कि अडाणी समूह की खदान से जुड़ा एक डंपर यहां मोटरसाइकल पर पलट गया जिससे मोटरसाइकल सवार 2 लोगों की मौत हो गई। खत्री ने कहा कि दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने 5 बसों और 3 डंपरों में आग लगा दी।ALSO READ: महाकुंभ से लौट रहे 9 लोगों की दुर्घटनाओं में मौत, मृतकों में 2 इंदौर के, 7 आंध्र प्रदेश के

उन्होंने फैक्टरी क्षेत्र में भी घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मृतकों की पहचान रामलल्लू यादव और राम सागर प्रजापति के रूप में हुई है। खत्री ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख