Hanuman Chalisa

भोपाल में नशे में धुत सीआईडी इंस्पेक्टर ने SI से की मारपीट, केस दर्ज के बाद सस्पेंड

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (11:58 IST)
bhopal crime news: राजधानी भोपाल में सार्वजनिक स्थान पर अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्रार्थ प्रियदर्शन ने एमपी नगर थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला बोला। थाने के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सीआईडी इंस्पेक्टर के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य मामलों में एफआईआऱ दर्ज कर ली है। वहीं घटना के बाद स्पेशल डीजी सीआईडी जीपी सिंह ने सीआईडी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?–राजधानी भोपाल के पॉश इलाके एमपी नगर जोन-वन में सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन अपने दो साथियों के साथ सड़क पर कार में बैठकर शराब पी ऱहे थे। जिसमें पर एमपी नगर थाने की चार्ली सवार जवानों ने आपत्ति जताते हुए शराब पीने से मना किया था। पुलिस के जवानों के शराब पीने से मना करने पर पहले सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने अपनी वर्दी का रौब दिखाया और बदसलूकी करने लगा। इसके बाद चार्ली की सूचना पर थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन और उनके साथियों को थाने ले आए।

एमपी नगर थाने पहुंचने पर भी सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन की हेकड़ी कम नहीं हुई और उसने थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर किशांत शर्मा से धक्का मुक्की और मारपीट शुरु कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन और उसके साथियों के खिलाफ  36बी की कार्रवाई करते हुए थाने से रवाना कर दिया।

सोमवार को जब पूरा मामला आला अधिकारियों  तक पहुंचा तब पुलिस ने सीआईडी इंस्पेक्टर के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य मामलों में एफआईआऱ दर्ज कर ली है। वहीं घटना के बाद स्पेशल डीजी सीआईडी जीपी सिंह ने सीआईडी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख