Daily Horoscope
✕

मेवात में दोहरे हत्याकांड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (18:58 IST)
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय मुस्लिम मेव विकास परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन मोहम्मद सलीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हरियाणा के मेवात जिले के डिगर हेडी गांव में बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड और बलात्कार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
 
प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में सलीम ने कहा कि पीड़ित लोग मेव समाज से ताल्लुक रखते हैं। मेव समाज ने हिन्दुस्तान की जंगे आजादी से लेकर आज तक देश का साथ दिया है।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की घटना में मुस्लिम मेव महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया तथा हरियाणा के डिगर हेडी गांव में दोहरे हत्याकांड और दुष्कर्म की घटना हुई जो कि निंदनीय है।
 
उन्होंने कहा कि देश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और इन घटनाओं के दोषियों को कड़ा दंड दिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली स्थित राजघाट पर धरना देगी। (भाषा) 

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख