Hanuman Chalisa

साध्वी प्रज्ञा के बिगड़े बोल, अब मीडिया को लिया निशाने पर

बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (13:16 IST)
- नवेद जाफरी, सीहोर से

अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार साध्वी ने स्थानीय मीडिया को ही बेइमान बता दिया।

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने आईं साध्वी प्रज्ञा से जब मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की तो साध्वी ने पहले अपनी भड़ास निकाली फिर सीहोर की मीडिया को बेइमान बता दिया।

असली कहानी यह है : दरअसल इसके पीछे की कहानी यह है कि जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले महीने सीहोर में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं, तब कार्यकर्ता ने शिकायत कर कहा था कि आपका तो पता ही नहीं चलता। चुनाव जीतने के बाद आप लापता हो गई हैं। उस समय साध्वी ने बातों ही बातों में कार्यकार्यताओं से कहा था ‍कि वे छोटे-मोटे काम के लिए सांसद नहीं बनी हैं। शौचालय साफ कराने का काम सांसद का नहीं है।

इस बयान को तब मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था और इसको लेकर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित खुद नरेंद्र मोदी ने भी साध्वी प्रज्ञा को डांट लगाई थी। इसी बात को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी भड़ास निकालते हुए सीहोर की मीडिया को बेइमान बता दिया।

मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना : प्रधानमंत्री मोदी के 69वें जन्मदिन के अवसर पर साध्वी प्रज्ञा ने सीहोर के सेकड़ाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फलों का वितरण किया, साथ ही गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा। इसी दौरान साध्वी एक स्कूल पहुंचीं और बच्चों को पॉलीथिन मुक्त शहर के लिए शपथ दिलाई।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अगला लेख