ramcharitmanas
✕

E Cigarettes पर प्रतिबंध लगा सकती है मोदी सरकार

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (12:46 IST)
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट की बुधवार को होने वाली बैठक में ई-सिगरेट (E Cigarettes) को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा इस बैठक में प्लास्टिक बैन सहित कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में मोदी सरकार इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, वितरण, क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए (Prohibition of E Cigarettes Ordinance 2019) अध्यादेश लाने पर विचार कर सकती है।
ALSO READ: राजस्थान विधानसभा का फैसला, हुक्का बार और ई-सिगरेट पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध
इस अध्यादेश को अगले संसद सत्र में पेश किया जा सकता है ताकि E Cigarettes पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सके। ई-सिगरेट निषेध अध्यादेश 2019 (Prohibition of E Cigarettes Ordinance 2019) की जांच प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद मंत्रियों के एक समूह (GoM) ने की थी। मोदी सरकार इन नियमों के उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान भी कर सकती है।
 
नियमों के उल्लंघन पर पहली बार 1 साल तक कि जेल और 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया जा सकता है। एक से अधिक बार नियम तोड़ने पर सरकार 5 लाख रुपए जुर्माना और 3 साल तक की जेल का प्रावधान बना सकती है।
 
ई-सिगरेट, हीट-नॉट-बर्न स्मोकिंग डिवाइसेस, वेप एंड ई-निकोटीन फ्लेवर्ड हुक्का जैसे वैकल्पिक धूम्रपान उपकरणों पर प्रतिबंध लगाना अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी सरकार के पहले 100 दिनों के एजेंडे की प्रमुख प्राथमिकताओं में था।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

'नॉटी बॉय' से 'स्मार्ट बॉय' बना ISRO का रॉकेट: अंतरिक्ष में भारत की एक और छलांग, लॉन्च हुआ NVS-03 सैटेलाइट

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

अगला लेख