ramcharitmanas
✕

बिजली मुद्दे पर सदन में घिरी कमलनाथ सरकार, भाजपा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (16:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को किसानों को कम बिजली देने और बिजली कटौती के मुद्दे पर विपक्ष ने कमलनाथ सरकार को जमकर घेरा। सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किसानों को केवल 10 घंटे बिजली दिए जाने का मुद्दा उठाया।
 
भूपेंद्र सिंह ने कहा, कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन सरकार अब किसानों को बिजली नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इसके साथ ही सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब सरकार ने बजट में भी किसानों को केवल 10 घंटे बिजली देने की बात कही है।
 
इस पर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसानों को अभी 10 घंटे बिजली दे रही है जिसमें दिन में 6 घंटे और रात में 4 घंटे बिजली दी जा रही है। जहां तक किसानों को 12 घंटे बिजली देने की बात है, उस पर सरकार जल्द ही फैसला करेगी। इसके लिए पूर्व क्षेत्र में बालाघाट और मध्यक्षेत्र में हरदा और होशंगाबाद में 10-10 घंटे बिजली देने का ट्रायल किया जा रहा है। चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर अपने वचन पत्र को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
 
सदन में गूंजा बिजली कटौती का मुद्दा : सदन में गुरुवार को प्रदेश में बिजली कटौती का मुद्दा भी उठा। भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने प्रदेश में पर्याप्त बिजली होने के बावजूद लगातार बिजली कटौती होने का मामला उठाया।
 
इसके साथ ही उन्होंने मेंटनेंस के नाम कटौती के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। इस पर सरकार की तरफ से ऊर्जा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उपकरणों की गुणवत्ता में खराबी होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
 
ऊर्जा मंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 3-4 साल में मेंटनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई और विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल भाजपा सरकार ने मेंटनेंस का काम नहीं किया, जिसके चलते ट्रिपिंग के मामले बढ़ गए। वहीं ऊर्जा मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि प्रदेश में कहीं भी अघोषित बिजली कटौती नहीं की गई।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख