suvichar

इंदौर में अभी नहीं लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू, मास्क नहीं लगाने वालों पर 200 रुपए स्पॉट फाइन

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (22:18 IST)
इंदौर। शहर में कोरोनावायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या के बीच शु्क्रवार को रेसीडेंसी कोठी पर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में फैसला लिया गया कि इंदौर शहर में रात का क़र्फ्यू अभी नहीं लगाया जाएगा।
 
इसके साथ ही बैठक में फैसला लिया गया कि मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर 200 रुपए स्पॉट फाइन लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट और होटलों को जल्द बंद कराया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि 7 दिनों में स्थिति नियंत्रण में नहीं आती है तो राज्य शासन की अनुमति से नाईट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। 
 
गौरतलब है कि इस साल गुरुवार को पहली बार 200 से ज्यादा संक्रमित आए हैं। वहीं, एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई। गुरुवार को इंदौर में कुल 219 मामले आए, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में 530 मामले सामने आए हैं। अर्थात आधे से ज्यादा मामले अकेले इंदौर में ही हैं।
 
इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कलेक्टर मनीष सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख