dharma sangrah

AstraZeneca की वैक्सीन पर रोक लगाने का नहीं कोई कारण

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (18:47 IST)
यूरोप के कई देशों की ओर से एस्‍ट्रा जैनेका की कोरोना वैक्सीन पर रोक लगाने के बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि ऐसा करने की कोई वजह नहीं है।

गौरतलब है कि खून के थक्‍के के चलते कई यूरोपीय देशों ने एस्‍ट्रा जैनेका वैक्‍सीन के उपयोग को रोक दिया है। डब्‍लूएचओ की प्रवक्‍ता माग्ररेट हैरिस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'हां, हमें इस वैक्‍सीन का उपयोग करना जारी रखना चाहिए'

उन्‍होंने कहा, 'AstraZeneca बेहतरीन वैक्‍सीन है, उन्‍हीं वैक्‍सीन की तरह जो इस्‍तेमाल की जा रही हैं' उन्‍होंने कहा, 'हम मौत के डाटा की समीक्षा कर रहे हैं। वैक्‍सीन के कारण कोई भी मौत को आज की तारीख तक साबित नहीं हुई है'

गौरतलब है कि डेनमार्क, नार्वे और आइसलैंड ने एस्‍ट्रा जैनेका कोविशील्ड के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की चिंताओं के बाद यह निर्णय किया गया है।
वैसे, यूरोप की दवा निर्माता कंपनियों के नियामक ने जोर देकर कहा है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

डेनमार्क ने एस्‍ट्रा जैनेका के इस्तेमाल पर सबसे पहले रोक लगाई थी। डेनमार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है कि वैक्सीन और रक्त के थक्के जमने की बीच कोई संबंध है।

एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया और लग्जमबर्ग पहले ही एस्‍ट्रा जैनेका के टीके से वैक्सीनेशन के अभियान को निलंबित कर चुके हैं। यह वैक्सीन 17 यूरोपीय देशों में भेजी गई थी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख