Hanuman Chalisa

करारी शिकस्त के बाद बोले दिग्विजय सिंह, सिंधिया के जाने के बाद नई कांग्रेस खड़ी हुई

बुधवार, 11 नवंबर 2020 (15:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि उपचुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए और इसका विश्लेषण होना चाहिए। 28 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को 19 और कांग्रेस को 9 सीटों पर विजय मिली है और इन स्थितियों के बीच बुधवार शाम 6 बजे यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक है।
ALSO READ: बिहार में महागठबंधन की हार के बाद दिग्विजय की नीतीश को सलाह, मच गया बवाल
राज्यसभा सांसद सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल की 16 में से 7 सीटों पर कांग्रेस विजयी हुई, लेकिन भांडेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया मात्र 171 वोट से पीछे रह गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिंह ने लिखा है कि लोग समझते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस समाप्त हो जाएगी, पर नई कांग्रेस खड़ी हो गई है। सिंह ने कहा कि मालवा-निमाड़-बुंदेलखंड क्षेत्र में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। कांग्रेस नेता एक होकर लड़े, कहीं भी गुटबाजी की कोई शिकायत नहीं आई। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों और कांग्रेस को मत देने वाले मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
ALSO READ: दिग्विजय ने की लालू की प्रशंसा, गरीबों और वंचितों का रहनुमा बताया
उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमें लड़ना पड़ेगा। मार्ग कठिन और संघर्षपूर्ण है, लेकिन कांग्रेस संघर्ष में ही मजबूती के साथ खड़ी होती है। सिंह ने ट्वीट के अंत में विश्वास व्यक्त किया है कि 'नेहरू-गांधी' परिवार के नेतृत्व में हम जनता का विश्वास फिर जीतेंगे। 
 
जिन 28 सीटों पर राज्य में विधानसभा उपचुनाव हुए हैं, वर्ष 2018 की स्थिति में इनमें से मात्र आगर सीट को छोड़कर सभी 27 पर कांग्रेस का कब्जा था। इस बार आगर में कांग्रेस ने विजय दर्ज कराई है, लेकिन उसे कुल 18 सीटों का नुकसान हुआ है। इन नतीजों के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावे की भी हवा निकल गई है।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

अगला लेख