ramcharitmanas
✕

शिवराज के बयान पर दिग्विजय का तंज, कमजोर हो चुका है टाइगर, गिर चुके हैं दांत और नाखून

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (10:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 'टाइगर जिंदा है' के बयान पर सियासत गर्मा गई है। शिवराज के 'टाइगर जिंदा है' बयान पर सूबे के ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तगड़ा तंज कसा है।

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अब जब भी लोगों से मिल रहे थे तो उनके बीच अपने को टाइगर बताते हुए कह रहे हैं कि उनको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भोपाल, रायसेन के बाद अपने गृहनगर के दौरे पर पहुंचे शिवराज ने फिर एक बार लोगों से कहा कि टाइगर अभी जिंदा है, इसलिए उनको अभी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

शिवराज अपने इस बयान के जरिए लोगों के बीच जाकर यह संदेश देना चाह रहे हैं कि वे अब भी उनके साथ खड़े हैं और हर स्तर पर वे उनकी लड़ाई लड़ेंगे। शिवराज के 'टाइगर जिंदा है' बयान पर सूबे के ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तगड़ा तंज कसा है। इंदौर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम टाइगर का संरक्षण करेंगे।

इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस टाइगर के दांत और नाखून गिर चुके हैं और टाइगर कमजोर हो चुका है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'टाइगर के संरक्षण और प्रोटेक्शन की जवाबदारी हमारी है। ये वो प्रजाति है जो लुप्त हो रही थी, इसलिए इनका संरक्षण करने की जवाबदारी हमारी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये कैसे और कब लौटेंगे यह समय दिखाएगा, टाइगर के दांत और नाखून दोनों निकल चुके हैं, वहीं दिग्विजय के इस बयान के बाद देखना होगा कि शिवराज सिंह चौहान कैसे काउंटर करते हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख