ramcharitmanas

मध्यप्रदेश की सियासत में दिग्विजय सिंह की लंच डिप्लोमेसी

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (17:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच मंगलवार को बड़ी गर्मजोशी से मुलाकात हुई। कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बंगले पर पहुंचे। गौर ने दिग्गी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।


इस दौरान गौर से दिग्गी ने गले मिलते हुए कहा, दो अभूतपूर्व सीएम एकसाथ। वहीं गौर के बंगले पर राजमाता की फोटो देख दिग्विजय ने कहा, ये साक्षात देवी हैं। इस दौरान गौर ने अपने पोते से भी दिग्विजय की मुलाकात करवाई, जिस पर दिग्गी ने कहा, तेरे दादा हीरा हैं हीरा।

दिग्विजय सिंह करीब 40 मिनट गौर के साथ रहे। बाहर आने पर कहा, गौर के पोते की बहू ने काफी स्वादिष्ट भोजन बनाया था। वहीं गौर के जय श्रीराम बोलने पर दिग्गी ने तंज कसते हुए कहा, ये लोग सीताजी को छोड़ देते हैं। ये कहते हैं जय श्रीराम और हम कहते हैं जय सियाराम।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले तीन दिन से दिग्गी भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और अलग-अलग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। वे सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रालय भी पहुंचे थे। कांग्रेस के प्रदेश में सत्ता वापसी के साथ ही दिग्गी भी प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं, हालांकि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें पर्दे के पीछे ही रखा था।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख