सम्बंधित जानकारी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप
- मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 90% लोगों ने किया समर्थन
राममंदिर चोरी मामले में चंपत राय पर दर्ज हो FIR, दिग्विजय सिंह की मांग, कांग्रेस घर-घर जाकर बताएगी चोरी की पूरी घटना
भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर में चोरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चपंत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शनिवार को उज्जैन में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने राममंदिर की चोरी की घटना को लेकर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि अगर लोगों में भगवान राम और सनातन धर्म के प्रति आस्था है, तो वह इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले देशवासियों में अगर राम जी के प्रति धर्म के प्रति आस्था है तो उन्हें राम जी के घर को जिसने नही छोड़ा, उन्हें नही छोड़ना चाहिए। इस चोरी की पूरी जिम्मेदारी बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर है। उन्होंने कहा कि राममंदिर में चोरी में कौन-कौन शामिल है इसको कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर बताएगी कि राम मंदिर में कैसे और किसने चोरी की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे को गांव-गांव लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि उज्जैन जिले की 609 पंचायतों में कांग्रेस ने दल और मंडल स्तर पर समितियां बनाई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को इस मामले की जानकारी देंगी।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को किसने डिलीट करवाया, जब नोट की चोरी हो रही थी तब चंपत राय और टीनू यादव ने फुटेज डिलीट कराए। दिग्विजय सिंह ने रामंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चोरी की घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल एफआईआर की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राममंदिर ट्रस्ट का गठन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था, इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है।
