सम्बंधित जानकारी
- दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' को ओटीटी से हटाने पर सिख संगठनों का विरोध, DSGMC करेगी गली-गली स्क्रीनिंग
- Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स
- Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स
- रिलीज के महज 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटाई गई 'सतलुज', दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन आया सामने
- ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters
Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत
यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने भारतीय बाजार में अपना नया Aerox Electric इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का भारत में दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.82 लाख रुपए रखी गई है। यह कीमत इसके पेट्रोल वर्जन की तुलना में लगभग दोगुनी है और EC-06 मॉडल से करीब 1.09 लाख रुपये अधिक है। इसके साथ ही Aerox Electric भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध यामाहा का सबसे महंगा टू-व्हीलर बन गया है।
117 किलोमीटर तक की रेंज और दमदार मोटर
Yamaha Aerox Electric में 9.4 kW (12.6 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 48 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर में 1.5 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 3 kWh है। इन बैटरियों को घर पर अलग-अलग चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 117 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देता है। वहीं, Power Mode में Boost Function एक्टिव करने पर इसकी अधिकतम स्पीड 95.5 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कर्ब वेट 139 किलोग्राम है।
चार्जिंग में कितना लगेगा समय?
कंपनी के अनुसार, एक बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 3 घंटे 10 मिनट का समय लगता है। जबकि दोनों बैटरियों को एक साथ चार्ज करने पर कुल 6 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।
तीन राइडिंग मोड और Boost फीचर
Yamaha Aerox Electric में Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा Boost Function भी मिलता है, जो एक बार में 10 सेकंड तक स्कूटर की पूरी पावर उपलब्ध कराता है। इसमें Reverse Mode भी दिया गया है, जिससे पार्किंग या तंग जगहों पर स्कूटर को पीछे ले जाना आसान हो जाता है।
मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Aerox Electric में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:
- फुल LED लाइटिंग
- कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- स्मार्ट Key
- 'Answer Back' फंक्शन, जिससे पार्किंग में स्कूटर को आसानी से खोजा जा सकता है
- फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक
- सिंगल-चैनल ABS
- डिजाइन और वजन
डिजाइन के मामले में Aerox Electric अपने पेट्रोल मॉडल जैसा ही मैक्सी-स्कूटर लुक बरकरार रखता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वर्जन में बैटरी पैक के कारण सीट के नीचे मिलने वाला स्टोरेज थोड़ा कम किया गया है और एर्गोनॉमिक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
