Hanuman Chalisa
✕

महाकालेश्वर में भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे भक्त, 17 माह से बंद थी आरती

Updated: शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (19:37 IST)
उज्जैन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर ने कोविड-19 महामारी के कारण करीब 17 महीने के अंतराल के बाद शनिवार से भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग की प्रतिदिन तड़के होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति फिर से देना प्रारंभ कर दिया है।

ALSO READ: उज्जैन महाकाल की भस्मारती के 15 राज, जानकर चौंक जाएंगे आप
 
मंदिर के प्रशासक मूलचन्द जुनवाल ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे मंदिर के गर्भगृह के कपाट खुलने के बाद कम से कम 686 श्रद्धालुओं ने 2 घंटे तक चली भस्म आरती के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। देशभर से बड़ी तादाद में भक्त इस आरती में शामिल होने आते हैं लेकिन पिछले साल मार्च में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए इस आरती में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी।

ALSO READ: धन और समृद्धि के लिए फेंगशुई के 3 सिक्के कमाल के हैं, जानिए 6 फायदे
 
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को मंदिर समिति के निर्णय के अनुसार भक्तों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों के पालन के साथ शनिवार से भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।

ALSO READ: बीच सड़क पर परिवार ने मांगी सोनू सूद से मदद, एक्टर ने कार से उतरकर किया यह काम
 
अधिकारी ने बताया कि पिछले 17 महीनों से बिना श्रद्धालुओं के मंदिर में केवल पुजारी ही भस्म आरती कर रहे थे। मंदिर प्रशासन के अनुसार भस्म आरती के लिए 1,000 भक्तों को शामिल होने की अनुमति होगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर मंदिर की वेबसाइट से 'पास' प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा 'पास' मंदिर में बनाए गए एक कियोस्क से भी प्राप्त किया जा सकता है।(भाषा)

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख