dharma sangrah
✕

गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' का निधन

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (22:10 IST)
जबलपुर। गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' का रविवार को निधन हो गया। दद्दाजी की हालत गंभीर थी और वे वेंटीलेटर पर थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली से शनिवार रात नौ बजे दद्दाजी को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया गया था। यहां से उन्हें कटनी ले जाया गया। 

उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दद्दाजी के निधन के बाद उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। कटनी के गृहग्राम दद्दा धाम में उन्होंने अंतिम सांस ली। दद्दाजी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह भी बहुत मान देते थे। आज ही भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गोपाल भार्गव सहित कई नेता उनको देखने पहुंचे थे।

दद्दाजी के पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान और कथाओं में राजनेता और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल होती थीं। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव दद्दाजी के अनुयायी थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दद्दाजी के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि : मध्यप्रदेश के महान संत, आध्यात्मिक गुरु, लाखों लोगों के जीवन को दिशा देने वाले, ऐसे महात्मा जिनका संपूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित था, जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति व आशीर्वाद से लोगों की ज़िंदगी बदल दी। ऐसे पूजनीय दद्दाजी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव : आज परम पूज्य गृहस्थ संतश्री देव प्रभाकरजी शास्त्री जिन्हें हम सभी 'दद्दाजी' के नाम से, प्रेमभाव से स्मरण करते थे, हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन के 60 वर्ष उन्होंने गृहस्थ संत के रूप बिताए, जो कि सनातन संस्कृति के इतिहास में दुर्लभ हैं। पूज्य शास्त्रीजी परम ज्ञानी, तपस्वी एवं सिद्ध पुरुष थे। उनका निधन सनातन धर्म अनुयायियों के पितृ पुरुष का प्रयाण है। वे साक्षात भगवत पुत्र थे।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख