dharma sangrah

कोरोना काल में वायरस से बचने के लिए घर में और बाहर निकलते समय ध्यान रखें इन बातों का

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (08:13 IST)
इंदौर। रेड जोन में शामिल इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मानक संचालन प्रक्रिया या स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अनुशासन के साथ पालन करना अनिवार्य बताया है। जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश
 
बाजार खुलने पर रखें ये सावधानियां : आवश्यकता पड़ने पर ही बाजार जाएं। कोशिश करें ‍‍कि सप्ताह में केवल एक या दो बार ही बाजार जाएं। घर से बाहर जाने पर हमेशा एक ट्रिपल लेयर /एन95 मास्क पहनें या फेस कवर जैसे गमछ़े या दुपट्टे का उपयोग करें। बाजार जाते समय संभवत: प्लास्टिक चप्पल/स्लीपर पहनें। किसी भी व्यक्ति या दुकानदार से न्यूनतम 6 फुट की दूरी बनाएं रखें।

घर के बाहर होने पर किसी भी चीज को अनावश्यक रूप से न छुए। अपने चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं। 70 प्रतिशत  अल्कोहलयुक्त हैंड सैनेटाइजर का एक छोटा पैक हमेशा अपने साथ रखें। अगर आपको लगता है कि आपने बाजार में किसी भी चीज या व्यक्ति को छुआ है, तो अपने  हाथों को सैनेटाइजर से अच्छी तरह साफ करें। बाजार से खरीदे सामान को घर ले जाते समय अपने शरीर से दूर रखने का प्रयास करें। बाजार जाते समय अपने साथ प्लास्टिक की बाल्टी रखना बेहतर उपाय है। सामग्री को बाल्टी में डालकर अपने घर पर ले जाएं। 
 
एटीएम में रखें ये सावधानियां : यदि एटीएम जाने की आवश्यकता हो तो सबसे पहले एटीएम की-बोर्ड तथा उपयोग के बाद एटीएम कार्ड को 70 प्रतिशत अल्कोहलयुक्त सैनेटाइजर से साफ करें।
 
भुगतान करते समय रखें ये सावधानियां : भुगतान करने के लिए पेटीएम ऐप, भीम ऐप या अपने बैंक ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान करें। किसी भी दुकानदार से कागजी नोट न लें, क्योंकि यह कोरोना वाइरस से संक्रमित हो सकता है। 
 
नोट लाएं तो रखें ये सावधानियां : यदि आप दुकानदार को कागजी नोट देते हैं, तो पूरी राशि के साथ खरीदारी करें और पैसे वापस न लें। यदि किसी परिस्थिति में आपको बाजार से नोट लेना पड़ता है तो इसे घर आने तक अपने हाथों में ही रखें और घर पहुंचने ने उपरांत कपड़े वाली प्रेस का उपयोग करके इसे कीटाणु रहित करें। दोनों तरफ से करेंसी को प्रेस करें।

बाजार का दौरा करने वाली व्यक्ति प्रेस न छुए तथा बाजार से लाए हुए कागजी नोट को परिवार के किसी अन्य व्यक्ति की सहायता से प्रेस करवा कर कीटाणु रहित करें। अल्कोहल आधारित सैनेटाइजर या साबुन और पानी के साथ सिक्कों को कीटाणु रहित करें। सिक्कों के डिस-इन्फेक्शन के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से न्यूनतम 20 सेकंड तक धोएं।
 
लिफ्ट या सीढ़ी के प्रयोग में रखें इन बातों का ध्यान : सार्वजनिक लिफ्ट की बजाय सीढ़ी का उपयोग करना बेहतर है। सीढ़ी के रैलिंग को न छुएं। यदि लिफ्ट का उपयोग करना आवश्यक है, तो अपनी जेब में कुछ कागज के टुकडे रखें और अपनी उंगली को कागज से ढंक कर पुश बटन को स्पर्श करें। जब आप लिफ्ट से बाहर आएं तो कागज को डस्टबिन में फेंकें और लिफ्ट को बिना छुए बाहर आ जाएं। लिफ्ट में दूसरे व्यक्तियों से न्यूनतम 6 फुट की दूरी बनाए रखें, संभव हो तो लिफ्ट को अकेले में ही उपयोग करें।
 
वापस घर आने पर रखें इन बातों का ध्यान : घर में प्रवेश करने पर दरवाजा स्पर्श न करें, घर के अन्य सदस्यों को दरवाजा खोलने के लिए कहें। सामग्री को किसी टेबल या किसी बॉक्स में दरवाजे के पास एक निश्चित स्थान पर रखें। घर में प्रवेश करने के उपरांत अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड के लिए साबुन से धोएं। चेहरे को भी साबुन से अच्छी तरह धोएं। अपने कपड़े डिटर्जेंट के घोल में डुबोएं और साबुन से नहाएं। डिटर्जेंट के साथ अपने प्लास्टिक स्ट्रीट चप्पल को भी ठीक से धोएं।
 
बाहरी व्यक्ति के घर में आने पर : यदि कोई व्यक्ति जैसे प्लम्बर/ इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक आपके घर पर आता है, तो सुनिश्चित करें कि उसे बुखार नहीं है। आप इसे इन्फ्रारेड थर्मामीटर से जांच सकते हैं। सबसे पहले उसे अपने हाथों को सैनेटाइजर या साबुन और पानी से साफ करने को कहें। अपने कार्य से संबंधित स्थल/उपकरण के अलावा उसे कुछ भी छूने की अनुमति न दें। काम पूरा होने के बाद साबुन के घोल से उस स्थान और उपकरणों को साफ करें।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख