Hanuman Chalisa
✕

भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने दिया इ्स्तीफा, क्या है नाराजगी की वजह?

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (07:58 IST)
BJP MLA resigns : मध्यप्रदेश में सागर जिले की देवरी सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने पद से इस्तीफा दे दिया। पटेरिया अपने क्षेत्र को लोगों को न्याय नहीं मिलने से आहत हैं। 
 
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष में थाना केसली में FIR दर्ज नहीं होने से विधायक नाराज विधायक बोले में आहत हूं, पीड़ित हूं व्यथित हूं, जिसकी वजह से इस्तीफा दे रहा हूं। 
 
पटेरिया ने बताया कि एक स्थानीय युवक, रोहित यादव के दादा को सांप ने काट लिया था और इस मामले में FIR दर्ज न होने के कारण पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पटेरिया इस मामले में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे और अपनी आवाज उठाई। देर रात तक उनका प्रदर्शन जारी था।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, सोशल मीडिया में वायरल पत्र के अनुसार, सागर जिले के देवरी से BJP विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम इस्तीफा भेजा है! विधायक अपने क्षेत्र के एक पीड़ित के लिए थाना केसूली पहुंचे थे, लेकिन पीड़ित की एफआईआर दर्ज नहीं की गई! मध्यप्रदेश में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की ही सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता फिर क्या ही उम्मीद कर सकती है!
 
 
रात में ही वे थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होता धरना जारी रहेगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर सिर्फ सपा के लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

अगला लेख