ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश में भी उठी जातीय जनगणना की मांग, कांग्रेस ने कहा आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (14:50 IST)
भोपाल। राहुल गांधी के जातीय जनगणना कराने की मांग के बाद अब कांग्रेस इसको चुनावी मुद्दा बनाने में जुट गई है। चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जातीय जनगणना के मुददे को सीधे ओबीसी वर्ग के सम्मान से जोड़ दिया है। कांग्रेस के ओबीसी चेहरे पूर्व मंत्री अरूण यादव और कमलेश्वर पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर यूपीए सरकार में हुई जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग की। इसके साथ कांग्रेस ने आबादी के हिसाब से आरक्षण देने की मांग की। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहते है कि जातीय जनगणना के आंकड़े कब जारी करेंगे और देश के पिछड़ों  के लिए उनका क्या एजेंडा है इसको पिछड़ा वर्ग को बताए।

राहुल गांधी के जातीय जनगणना कराने की मांग कर समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार यूपीए सरकार में जातिगत जनगणना के आंकड़ों को क्यों नहीं सार्वनजिक कर रही है। उन्होंने चुनाव से पहले जातिगत जनगणना को लेकर 2011 की जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। यूपीए सरकार में जातिगत जनगणना कराई थी लेकिन भाजपा सरकार ने उसके आंकड़ों को पब्लिश नहीं किया।

कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी के हक को छीनने काम किया है। बात चाहे निकाय चुनाव की हो या पंचायत चुनाव में 27 फीसदी आरक्षण की बात हो या हायर एजुकेशन में ओबीसी आरक्षण की, सबको भाजपा ने छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओबीसी के नाम पर वोट ले लिया सरकार बना ली लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक को कोलार में पिछले दिनों हुई रैली में जातीय जनगणना कराने  की मांग की  थी। राहुल का यह बयान ऐसे समय आया  था जब भाजपा राहुल गांधी पर मोदी सरनेम के सहारे ओबीसी वर्ग के अपमान का मुद्दा उठा रही थी। राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 2021 की रूकी हुई जनगणना को तुरंत शुरु करने की मांग की है। खड़गे ने अपने पत्र में लिखा कि 2021 में नियमित जनगणना की जानी थी लेकिन यह नहीं हो पाई। अब जाति जनगणना के साथ जनगणना को व्यापक तरीके से किया जाए।  

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख