dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में अब 5 रुपए में मिलेगी दीनदयाल रसोई की थाली

Updated: बुधवार, 28 जून 2023 (17:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में शिवराज सरकार लगातार सौगातों की झड़ी लगी हुई है। प्रदेश सरकार ने अब दीनदयाल रसोई योजना के तहत मिलने वाली थाली का दाम 10 रुपए से घटाकर 5 रुपए में करने का निर्णय लिया है। इसके साथ दीनदयाल रसोई योजना का विस्तार नगर निगम के नगर पालिका स्तर पर किया जाएगा। वहीं कैबिनेट में दीनदयाल रसोई में नाम मामा की थाली करने का भी प्रस्ताव आया लेकिन मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक के दौरान जल-संरक्षण और प्रबंधन में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बधाई दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन में मध्यप्रदेश  को देश में पहला स्थान हासिल होना एक बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश कई क्षेत्रों में देश में प्रथम है, स्वच्छता में हम कुछ वर्षों से अग्रणी हैं। यह हम सबके लिए गर्व और गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई की क्षमता बढ़ी है, हम पानी की एक-एक बूंद का उपयोग करने के लिए कैनाल इरीगेशन के स्थान पर प्रेशराइज्ड पाइप से सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, इससे उपलब्ध पानी से पौने 2 गुना अधिक क्षेत्र में सिंचाई संभव हो रही है। साथ ही प्रदेश में जल- संरचनाओं का जाल बिछाया गया है। इन कार्यों के लिए ही भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को पुरस्कृत किया गया है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख