1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. daughter in law of school education minister inder singh parmar commits suicide

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री की बहू ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान

Inder Singh Parmar
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने सुसाइड कर लिया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षामंत्री की बहू‌ ने फांसी लगाकर जान दी है। घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद कालापीपल के पोंचानेर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
मृतका की उम्र 22 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मृतक सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
दतिया में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार