Hanuman Chalisa
✕

गैरजरूरी चीजों को 'जरूरी' बनाने वाला 'दानपात्र'

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (20:55 IST)
'दानपात्र' एप्लीकेशन को इंदौर की एक स्टार्टअप कंपनी Avwebworld ने बनाया है। इसे बनाने का विचार कंपनी की सीईओ आकांक्षा गुप्ता के दिमाग में 2018 में तब आया जब उनके भाई की शादी में 1000 से ज्यादा लोगो का खाना बच गया। खाना बर्बाद न होकर किसी जरूरतमंद तक पहुंचे इसी नेक सोच के साथ बना था यह प्लेटफॉर्म 'दानपात्र'।
 
खाने के साथ-साथ हर व्यक्ति की अन्य आवश्यकताएं भी हैं जैसे कपड़े, बर्तन, चप्पल एवं अन्य सामान। इसीलिए बाद में इसमें एक और ऑप्शन को जोड़ दिया गया, जिससे घर में उपयोग में न आ रहे सामान को घर बैठे डोनेट किया जा सके। 'दानपात्र' के इस सफर से कुछ ही महीनों में हजारों लोग जुड़ गए और लाखों जरूरतमंद लोगों की मदद संस्था की टीम द्वारा की गई। 

सामान बांटने से पहले सर्वे : सामान वितरण करने से पहले टीम के सदस्यों द्वारा सर्वे किया जाता है और जिन स्थानों पर मदद की आवश्यकता होती है, उनके बारे में जानकारी लेकर सामान पहुंचाया जाता है, जिससे सामान को सही पात्र तक पहुंचाया जा सके। 
'दानपात्र' एक ऑनलाइन निशुल्क प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से लाखों जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा रही है। इसकी मदद से घर में उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को घर से कलेक्ट किया जाता है फिर उसे उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है। विगत तीन वर्षों से 60 हजार से ज्यादा इंदौरवासी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उपयोग में न आ रहे सामान को डोनेट कर 5 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर उनकी मदद कर चुके हैं। 
 
संस्था ने अपील की है कि कपड़े, खिलौने, किताबें, जूते, पुराना फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स व अन्य कोई भी सामान जो अब आपके उपयोग में नहीं आ रहा है, वह आप दानपात्र को घर बैठे डोनेट कर सकते हैं। दानपात्र टीम के सदस्य आपकी रिक्वेस्ट मिलने पर घर आकर वह सामान कलेक्ट कर लेंगे और फिर उसे उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा देंगे।

कोरोना के संकट में संस्था की टीम के सदस्य, जो निस्वार्थ भाव से ऐसे परिवारों तक लगातार कपड़े, राशन, मास्क, सेनेटाइजर एवं अन्य सामान पहुंचाकर इनकी मदद कर रहे हैं साथ ही इन्हें महामारी से बचाव के लिए जागरूक रहे हैं।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख