ramcharitmanas
✕

साइक्लोन इफेक्ट, मप्र में मिल सकती है लू से राहत

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (16:56 IST)
उड़ीसा की ओर बढ़ रहे तूफान फोनी का मध्यप्रदेश में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल गर्मी बनी रहेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक अभी मध्यप्रदेश में सभी स्थानों पर गर्मी की स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक खरगोन में तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है, भोपाल में भी तापमान उच्चतम स्तर तक जा चुका है। हालांकि साइक्लोन का असर मध्यप्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन रीवा और सागर संभाग में हलकी बूंदा-बांदी हो सकती है। 
 
साइक्लोन का असर ओडिशा में ही देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में इसका खास असर नहीं होगा, लेकिन बादल छाए रहेंगे। इसके चलते राज्य के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है। 
दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चक्रवात 'फोनी' के कारण सोमवार शाम तक बहुत भयंकर चक्रवाती तूफान आने की आशंका के मद्देनजर एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। गुरुवार तक यह तूफान बेहद खतरनाक चक्रवात का रूप ले सकता है।
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने अपने दोपहर 1 बजे के बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफान वर्तमान में श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 620 किलोमीटर पूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 880 किमी दक्षिण-पूर्व में और मछलीपट्टनम से 1050 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। बुलेटिन में कहा गया कि अगले 6 घंटों में इस चक्रवाती तूफान के और तेज होने की आशंका है तथा बाद के 24 घंटों में यह बहुत ही भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख