dharma sangrah
✕

क्रिप्टो करेंसी के जरिए 100 करोड़ की ठगी करने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (19:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ ने एक्सचेंज बनाकर क्रिप्टो करेंसी के जरिए करीब 1000 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह प्रतिबंधित क्रिप्टो करेंसी के जरिए जयपुर में फर्जी एक्सचेंज बनाकर लगभग एक हजार लोगों को करोड़ों का चूना लगाया।
 
स्पेशल डीजी एसटीएफ पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरोह का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपियों ने बहुत ही शातिराना ढंग से हांगकांग के स्टॉक एक्सचेंज जीयूससी में इन्वेस्ट के नाम पर लोगों को अपने से जोड़ा और बाद में फर्जी एक्सचेंज बनाकर करोड़ों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
 
विदेशों से जुड़े तार : पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क हांगकांग, चीन, दुबई और मलेशिया तक फैला हुआ है। गिरोह मल्टीलेवल मार्केटिंग का झांसा देकर लोगों को अपने से जोड़ता था। इसके लिए सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम नाम से आईडी और मेंबरशिप के जरिए लोगों से फर्जी एक्सचेंज पीजीयूसी में पैसा इन्वेस्ट कराता था। इसमें मेंबरशिप की शुरुआती राशि साढ़े 3 लाख रुपए थी।
 
गिरोह ने अवैध रूप से बिटकॉइन, गोल्ड यूनियन जैसी क्रिप्टो करेंसी के जरिए करोड़ों रुपए ठगे : स्पेशल डीजी एसटीएफ के मुताबिक पूरे मामले की जांच के एसआईटी बनाई गई है। पुलिस ने इस मामले में जबलपुर के रहने वाले ब्रजेश रैकवार और उसकी पत्नी सीमा रैकवार को गिरफ्तार कर उनके खातों से चार करोड़ की राशि जब्त की है।
 
फिल्मों और केसिनों में पैसा किया निवेश : स्पेशल डीजी एसटीएफ पुरुषोत्तम शर्मा के मुताबिक आरोपी ने लोगों से ठगे गए रुपयों को फिल्मों और कैसिनों में निवेश किया। इसके साथ ही आरोपी ने भोपाल, जबलपुर में प्रॉपर्टी में जमीनों में काफी निवेश किया।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख