suvichar
✕

बच्चे के साथ आया की हैवानियत, सीसीटीवी फुटेज देखे तो उड़े होश

Updated: मंगलवार, 14 जून 2022 (21:27 IST)
जबलपुर। जबलपुर में 2 साल के बच्चे के साथ आया की हैवानियत का वीडियो सामने आया है। आया ने भूख से बिलखते मासूम को घूंसे मारे और गर्दन पकड़कर पटक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूख से बिलखते मासूम को एक आया पहले चांटे मारती है फिर पीठ और पेट में दनादन घूंसे बरसा रही है।
 
आया की हैवानियत यहीं खत्म नहीं होती और वह कभी रोते हुए बच्चे के बाल खींचती है तो कभी पलंग पर बैठे मासूम का गर्दन पकड़कर बिस्तर पर पटक देती है। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। आया की पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार बच्चे के पिता बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को शिकायत करते बताया कि उनकी पत्नी जिला कोर्ट में नौकरी करती है और उनका 2 साल का बेटा मानविक है। पिता लकवाग्रस्त हैं और बहन मानसिक रोगी। दोनों की देखभाल मुकेश की मां करती हैं। मुकेश ने बताया कि दिन में वो और पत्नी ऑफिस चले जाते हैं। ऐसे में बेटे मानविक की देखरेख के लिए एक साल पहले चमन नगर की रहने वाली रजनी चौधरी को बतौर आया रखा था।
 
जब पिछले 1 महीने से बेटा उदास रहने लगा और ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था तो वे लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने मानविक की आंतों में इंफेक्शन की बात कही। डॉक्टर ने इसकी वजह गुटखा-तंबाकू और जूठा भोजन खाना बताया। डॉक्टर के पास से लौटने पर उन्होंने घर के सीसीटीवी के फुटेज देखे। जिन्हें देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत थाने में शिकायत की। पुलिस ने रजनी को गिरफ्तार कर लिया

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख