Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अय्याशी के लिए खरीदते थे क्रेडिट कार्डों की जानकारी...

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (14:51 IST)
इंदौर। क्रेडिट कार्डों की गोपनीय जानकारी खरीदकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन खरीदारी और विदेशों में अय्याशी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक और सदस्य को मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते ने बुधवार को धर दबोचा। गिरोह के दो ​सदस्य पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
 
राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जबलपुर निवासी गौरव कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि गौरव संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक शेख अफजल उर्फ शोजी के साइबर गिरोह से जुड़ा है। यह गिरोह डार्क वेब (इंटरनेट का गुप्त संसार जो अवैध कारोबार के लिए कुख्यात है) की कुछ वेबसाइटों पर हैकरों द्वारा उपलब्ध कराई क्रेडिट कार्डों की डीटेल खरीदता है। फिर इस गोपनीय जानकारी का दुरूपयोग कर विदेशों के हवाई टिकटों, पर्यटन पैकेज और महंगी चीजों की ऑनलाइन खरीदी करता है।
 
सिंह ने बताया कि इस साइबर फर्जीवाड़े के जरिये गौरव फिलीपींस और बैंकॉक की यात्रा कर चुका है। उसके कब्जे से महंगे कपड़े भी जब्त किए गए हैं, जो उसने फर्जीवाड़े के जरिये कुछ वेबसाइट से खरीदे थे।
 
पुलिस के साइबर दस्ते ने इस मामले में रामकुमार पिल्लै और रामप्रसाद नाडर को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। दोनों मुंबई के रहने वाले हैं।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'डार्क वेब पर लोगों के क्रेडिट कार्डों की डीटेल खरीदने के लिए आरोपी बिटकॉइन (आभासी मुद्रा) के ऑनलाइन वॉलेट के जरिये भुगतान करते थे। अगर इस भुगतान को भारतीय मुद्रा के सन्दर्भ में आंका जाए, तो उन्हें हर क्रेडिट कार्ड की डीटेल खरीदने के लिए महज 500 से 800 रुपए चुकाने पड़ते थे।' (भाषा) 
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से मचा हड़कंप, BKTC अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

अगला लेख