suvichar

गोलमाल अगेन में थोड़ा सा बोलूंगा: तुषार कपूर

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (14:52 IST)
“गोलमाल के पहले भाग से मैं जुड़ा हुआ हूं। जब भी गोलमाल का कोई भी पार्ट रिलीज़ होता है तो मुझे करियर में एक बहुत बड़ा बूस्ट मिल जाता है। सब अच्छा अच्छा होने लगता है। मुझे फिर पुराने दोस्त मिलते हैं। फिर गोआ जाना होता है। फिर से बहुत सारी मस्ती होती है। फिल्म सही समय पर शूट होना शुरू होती है, फिर सही समय पर खत्म होती है और बहुत ही अच्छे समय पर ये फिल्म रिलीज़ भी होती है। मुझे तो इसके रोल के लिए कई अवॉर्ड शोज़ में नॉमीनेशन भी मिलते हैं, बल्कि मुझे तो हर बार नॉमिनेट किया गया है। गोलमाल मेरे लिए पेंशन प्लान है।” ये कहना है तुषार कपूर का जो गोलमाल अगेन के साथ एक बार फिर से बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। 
 
इन दिनों वैसे तुषार या तो गोलमाल की बातें करते हैं या फिर अपने बेटे लक्ष्य की। जब वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष ने तुषार से पूछा कि “क्या आपने करीना को मिस किया? इस पर तुषार का कहना है कि मैं करीना को कभी मिस नही करता हूं।  मैं तो वैसे भी लक्ष्य की वजह से उससे हर दिन मिलता ही रहता हूं। हम हर कुछ दिनों में आपस में मिलते रहते हैं। वह तैमूर को ले कर आ जाती हैं और लक्ष्य के साथ मैं होता ही हूं।”
 
जब आप शूट कर रहे थे तो तब लक्ष्य को मिस किया होगा? 
बिल्कुल नहीं। मैं तो उसे हर शूट में आपने साथ ले कर जाता था। समय मिलते ही मिल लेता था। शुरुआत में लगा कि कैसे मैनेज करूंगा? क्या मैं सुबह 6 बजे उठ कर उसके साथ खेलूं और फिर जिम करने जाऊं या क्या करूं? मुझे काम और अपना बच्चा दोनों मैनेज करना था। मैं सुबह लगभग 15 से 30 मिनिट तक उसके साथ रहता था फिर अपने काम पर चला जाता था। फिर शाम को 4.30 मैं घर आ जाता था। 
 
मैं तो बिल्कुल पूरी तरह से पैरेंटिंग मे चला गया हूं। वह सुबह कब उठा? उसने सुबह क्या किया? क्या खाया? क्या पिया?  दोपहर में क्या किया? मैं सारी बातों का ख्याल रखता हूं। मुझे मैसेजेस भी आते रहते हैं मोबाइल पर। शाम पौने आठ बजे उसके सोने का समय हो जाता है। उसके कमरे की लाइट्स ऑफ हो जाती हैं। 
 
आपको अपने शुरुआती गोलमाल के दिन याद आते हैं? 
बिलकुल। मुझे पहली बार गोलमाल तब मिली थी जब मैंने क्या कूल हैं हम की थी। उस फिल्म में तो बहुत सारे डायलॉग्स मैंने बोले थे, जो कि डबल मीनिंग वाले थे। गोलमाल मिली तो समझने में ही समय लग गया कि बिना बोले कोई कैसे कॉमेडी करेगा? सिर्फ मुंह या हाथ-पांव हिलाएगा? एक थिएटर पर्सन हैं, विकास, उनके साथ मैंने कुछ वर्कशॉप्स की। विकास ने मशहूर नाटक ऑल द बेस्ट में भी एक्टर्स की वर्कशॉप की थी। हम दोनों ने सोचा कि वह ऐसा एक किरदार होगा जो आवाज़ें निकाल सकता है अपने गले से, लेकिन कभी भी वह बोल नहीं सकता है। उस समय हमने किरदार कुछ ऐसे डिज़ाइन किया कि वो थोड़ा हायपर भी होगा और अपने हाथों और पावों के एक्सप्रेशन की मदद से वो अपनी बातें कह सकेगा। 
 
हर बार लोगों को लगता है कि आप इस बार तो बोलेंगे ही, तो इस फिल्म में बोलेंगे या नहीं? 
पूरी फिल्म में तो नहीं बोलूंगा, लेकिन थोड़ा सा बोलूंगा। इससे ज़्यादा कुछ मत पूछना। अब फिल्म देखना और मुझे बताना। 

Show comments

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

Batwara 1947 रिव्यू: जब धर्म और सरहद से बड़ी हो जाती है इंसानियत

ग्रैंड पियानो के साथ तारा सुतारिया का विंटेज अवतार, ब्लैक ड्रेस में दिखीं बेहद हसीन

रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित, यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारती फिल्म हस्ती बनीं

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख