shradh paksha
✕

Indore में लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठा गाय छुड़ाने नगर निगम पहुंचा लाचार बेटा

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2020 (16:49 IST)
डि‍जिटल जमाने में जहां आपकी और हमारी सारी शि‍कायतें एक क्‍लि‍क पर दर्ज हो जाती हैं, ठीक उसी दौर में एक असहाय बेटा अपने लाचार पिता को पीठ पर लादकर कई दिनों से सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काट रहा है।

अपने पिता को श्रवण कुमार की तरह पीठ पर लादे इस बेटे का यह दृश्‍य देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही हैं। दुखद पहलू यह है कि इंदौर जैसे शहर में सरकारी मदद के लिए ऐसे दृश्‍य नजर आ रहे हैं।

दरअसल, बाणगंगा क्षेत्र का बताया जा रहा यह गरीब अपनी गाय को नगर-निगम इंदौर से छुड़ाने के लिए पिछले करीब 5 से 6 दिनों से इसी तरह भटक रहा है। कहा जा रहा है कि नि‍गम प्रशासन के कर्मचारियों ने उसकी गाय बंधक बना ली है। ऐसे में बेटे और पिता के पेट भरने पर सवाल खड़ा हो गया है।

जो वीडि‍यो वायरल हो रहा है उसमें बेटा कह रहा है कि उसकी गाय निगम वालों ने पकड़ ली है। उसी का दूध बेचकर दोनों बाप-बेटे अपना पेट भरते और जिंदा रहते हैं। उन्‍होंने बताया कि गाय ही उनके जिंदा रहने का एकमात्र सहारा है।

उसने बताया कि पिता भी लकवाग्रस्‍त हैं और चल फि‍र नहीं सकते। जब से गाय गई है तब से जीवन मुश्‍किल हो गया है। उसने बताया कि वो महापौर के पास भी गया और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं हो सका।

दरअसल इंदौर शहर में पशु पालन प्रति‍बंधि‍त है, कहा जा रहा है कि उनकी गाय निगम प्रशासन के कर्मचारी ले गए हैं, ऐसे में लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठाकर ये बेटा अपनी गाय खोज रहा है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख