Hanuman Chalisa
✕

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले भोपाल CMHO का ट्रांसफर, शिवराज ने की थी तारीफ

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (16:27 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के बाद आखिरकार भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया पर गाज गिर ही गई है। सरकार ने भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया को हटाते हुए डॉक्टर प्रभाकर तिवारी को राजधानी का नया सीएमएचओ नियुक्त किया है। डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया को डॉक्टर प्रभाकर तिवारी की जगह सीहोर भेजा गया है। 
 
राजधानी में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया के ट्रांसफर के बाद फिर सवाल उठने लगे है। इससे पहले 26 मार्च को भी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया को भोपाल सीएमएचओ के पद से हटाने के आदेश हुए थे लेकिन रात होते - होते उनके ट्रांसफर आदेश को निरस्त कर दिया गया था। माना जा रहा है कि राजधानी में लगातार कोरोना के नए केस आने और लोगों की स्क्रीनिंग नहीं होने के चलते सरकार ने उनको हटाया है।  
 
सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहे – पिछले दिनों भोपाल सीएमचओ सुधीर कुमार डेहरिया उस वक्त खूब सुर्खियों में रहे थे जब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कोरोना संकट के बीच जब डॉक्टर सुधीर कई दिनों बाद अपने परिवार वालों से मिलने घर पहुंचे थे तो संक्रमण के डर के चलते वह घर के अंदर न जाकर गेट के बाहर बैठ गए थे।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे डॉक्टर डेहरिया की घर के बाहर बैठक चाय पीने और परिवार वालों से बातचीत करने की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल सीएमएचओ की तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन पर गर्व होने की बात कही थी। 

वहीं अब भोपाल सीएमएचओ को हटाने पर कांग्रेस ने सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता  नरेंद्र सलूजा ने डॉक्टर डेहरिया के ट्रांसफर पर सवाल उठाते हुए कहा कि  शिवराज भी भोपाल के सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया जिनकी कर्तव्यरायणता पर आप 31 मार्च को गर्व कर रहे थे आज 7 दिन बाद उनका अचानक तबादल वो ऐसे नाजुक दौर में जब भोपाल में कोरोना संक्रमित  लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख