सम्बंधित जानकारी
- सेना अलर्ट, ईरानी नागरिकों को इस तरह कोरोना करियर बनने से रोका
- Corona virus पोत मामला : अमेरिकी नौसेना प्रमुख थॉमस मोडली ने दिया इस्तीफा
- न्यूयॉर्क में Corona से मृतकों की संख्या 3,200 के पार, बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती
- लॉकडाउन में खुद को फिट रखने के लिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान सीख रहीं ऑनलाइन बेली डांस
- Corona Virus Live Updates : उरुग्वे में एक क्रूज पर Corona का कहर, 60% लोग संक्रमित
क्या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए लोगों पर निगरानी रखेगी सरकार... जानिए सच...
कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार की कोशिशें जारी हैं। हाल ही में केंद्र ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप आपकी लोकेशन के आधार पर कोरोना से खतरे के बारे में सतर्क करेगा। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आरोग्य सेतु के जरिए लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। इस ऐप को लेकर कई विशेषज्ञों ने भी निजता संबंधी चिंता जाहिर की है।
क्या है वायरल-
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि आरोग्य सेतु के जरिए सरकार इससे व्यक्तिगत डाटा जुटाएगी और इस डाटा का सरकार कैसे भी इस्तेमाल कर सकती है।
क्या है सच-
सरकार ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस दावे को पूर्ण रूप से खारिज किया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा है कि वायरल दावा आधारहीन है। यह ऐप किसी भी संवेदनशील व्यक्तिगत डाटा के साथ यूजर के स्थान और डाटा को लिंक नहीं करता है। इसके अलावा, यह यूजर को हैंकिंग के लिए असुरक्षित नहीं बनाता है।
#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 6, 2020
Claim: a prominent newspaper has alleged in an Op-Ed that #ArogyaSetu will be used for surveillance.
Fact: This is baseless, the App does not link user location & data with any sensitive personal data. Also, it does not make users vulnerable to hacking. pic.twitter.com/4IXstdsIkk
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि सरकार द्वारा आरोग्य सेतु ऐप के जरिए लोगों पर निगरानी रखने का दावा गलत है।
