sundarkand
✕

इंदौर में रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटाई मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, IG से मांगी रिपोर्ट

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (15:03 IST)
भोपाल। इंदौर परदेशीपुरा इलाके में मंगलवार को मास्क न लगाने की बात पर दो पुलिस जवानों ने एक ऑटो रिक्शा चालक कृष्णकांत को रोका और कार्रवाई की, तो विवाद हो गया। जवानों ने उसे घेरकर सड़क पर पटका और बेरहमी से पीट दिया।

ALSO READ: इंदौर : मास्क नहीं पहना तो बेरहमी से पीटा, 2 कांस्टेबल निलंबित
इस दौरान उसका 11 साल का बेटा अपने पिता को छोड़ देने के लिये गिड़गिड़ाता रहा। फिर भी दोनों जवान नहीं माने। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों जवानों को सस्पेंड कर एसपी ऑफिस में अटैच कर दिया है। वहीं सीएसपी परदेशीपुरा को मामले की जांच सौंपी है।
 
इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर से दो सप्ताह में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
 
वहीं इन्दौर पुलिस के मुताबिक, कृष्णकांत स्मैक का नशा करता है। उसके खिलाफ अपने ही परिवार के लोगों पर चाकू से हमला करने के दो केस हैं। कृष्णकांत को धारा 110 के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया गया है।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख