suvichar

भोपाल में लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, निचले इलाकों में भरा पानी, बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (13:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ बाढ़ के हालात निर्मित होने लगे है। राजधानी भोपाल में गुरुवार रात से रुक-रूक कर हो रही बारिश आज सुबह से लगातार जारी है। लगातार बारिश के राजधानी के कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें आ रही है। राजधानी के कटारा हिल्स और कोलार इलाके में तेज बारिश का सिलसिला सुबह से जारी है होशंगाबाद रोड स्थित कई कॉलोनियों में जलभराव की शिकायतें नगर निगम के कंट्रोल रुम पहुंच रही है।

वहीं सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। राजधानी भोपाल और भोपाल से सटे विदिशा जिले में लगातार बारिश से बड़े तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बढ़ा तालाब अपने फुले लेबल तक पहुंच रहा है। राजधानी भोपाल में सामान्य से 4.47 फीसदी ज्यादा 498 मिमी बारिश हो चुकी है।

कई जिलों में बारिश बनी आफत- प्रदेश के कई जिलों में बारिश अब आफत की बारिश बन गई है। राजधानी भोपा समेत विदिशा और गुना में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं रतलाम, उज्जैन और राजगढ़ में भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। प्रदेश में  में अब तक सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा यानी 386.08 मिमी बारिश हो चुकी है। सूबे के पश्चिमी हिस्सों के जिलों में 3% फीसदी ज्यादा और पूर्वी हिस्सों के जिलों में 1% कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर संभाग के 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दमोह, छतरपुर, पन्ना, मंडला, धार, इंदौर, देवास, राजगढ़, सागर, बुरहानपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख