sundarkand

कांग्रेस सेवादल की सावरकर पर 'घोर' आपत्तिजनक टिप्पणी, RSS को बताया तानाशाह

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (14:09 IST)
भोपाल। CAA पर जारी घमासान के बीच देश की राजनीति संघ और वीर सावरकर को लेकर गर्मा गई है। भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में वीर सावरकर पर सवाल उठाते हुए संघ को हिटलर के नाजीवाद और मुसोलिनी के फासीवाद से प्रेरित तानाशाह संगठन बताया गया है। सेवादल ने संघ पर सवाल उस समय उठाया है, जब इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक बड़ी बैठक चल रही है। 
 
गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के दस दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में संघ और वीर सावरकर को लेकर विवादित सहित्य बांटा गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को जो साहित्य बांटा गया उसमें दावा किया गया कि आरएसएस देश के अल्पसंख्यकों को उनके नागरिक अधिकारों से वंचित करना चाहता है।
 
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई 'वीर सावरकर कितने वीर' शीर्षक वाली किताब में दावा किया गया है कि 1940 में हिंदू महासभा के सत्र में वीर सावरकर ने भी हिटलर की तारीफ की थी। इतना ही नहीं किताब में बताया गया है कि सावरकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के खिलाफ अंग्रेजों को सैन्य सहायता की पेशकश की थी। साथ ही इस किताब में वीर सावरकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है।
 
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि आरएसएस देश का संविधान नहीं मानता। आरएसएस देश को तोड़ने का काम करता है और सेवा दल देश को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तथ्यों के जरिए आजादी के आंदोलन में आरएसएस की भूमिका का सच बताया जा रहा है।
 
उन्होंने भाजपा और संघ पर देश को बांटने की सियासत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल देश को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि संघ ने देश में झूठ फैलाने का काम 1925 से कर रही है।
  
कांग्रेस सेवा दल के संघ को तानाशाह संगठन बताते ही मानो सियासी भूचाल आ गया हो। मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेता संघ के बचाव में आगे आ गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कांग्रेस भ्रम फैलाने का कम बंद कर अपनी पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। 
 
सारी बातें झूठी हैं : भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि सेवादल की किताब में लिखी सारी बातें झूठी हैं। कांग्रेस की आदत है कि महापुरुषों का अपमान करने की। उन्होंने कहा कि अब में ये जानना चाहती हूं मेरे भाई उद्धव ठाकरे क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना दिमागी का संतुलन खो दिया है। उसे मानसिक इलाज की जरूरत है। यह घिनौनी मानसिकता को दर्शाता है। 
 
आरएसएस को देशद्रोही कहने पर उमा ने कहा कि कांग्रेस का ही बजूद नही बचा। कांग्रेस पार्टी घिनौने चरित्र की हो गई है। उमा ने कहा कि जल्द ही ये लोग (कांग्रेस) भारत माता की जय कहेंगे क्योंकि भगवा रंग को इन्होंने अब देश का रंग मान लिया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख