suvichar
✕

कांग्रेस ने जोबट का फैसला भूरिया पर छोड़ा, बेटे डॉ. विक्रांत के बजाए महेश पटेल को मौका देना चाहते हैं भूरिया

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (12:18 IST)
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने जोबट उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का फैसला पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कद्दावर आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया पर छोड़ दिया है।

ALSO READ: लखीमपुर खीरी : प्रियंका तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए, हम अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे
 
रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर वे लंबे विचार-विमर्श के बाद यह तय हुआ कि जोबट से चुनाव लड़ा जाए, इसका अंतिम निर्णय भूरिया ही करेंगे। यहां से पार्टी उम्मीदवार का फैसला प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और आलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश पटेल के बीच होना था। सूत्रों के मुताबिक कांतिलाल भूरिया ने जोबट में अपने बेटे डॉ. विक्रांत के बजाय महेश पटेल को अपनी प्राथमिकता पर रखा है। पटेल की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार दोपहर तक होने की संभावना है।

ALSO READ: डॉक्‍टर से बनीं IAS अफसर, दो बार हो चुकी थी UPSC में फेल
 
रविवार को कमलनाथ के निवास पर जोबट से कांग्रेस उम्मीदवार के मामले में लंबी चर्चा चली। इस दौरान वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपचुनाव के समन्वयक सज्जन सिंह वर्मा, जोबट के प्रभारी खरगोन विधायक रवि जोशी सहित कुछ चुनिंदा नेता ही मौजूद थे।

ALSO READ: लखीमपुर खीरी मामला : प्रियंका गांधी के साथ मारपीट का आरोप, सांसद दीपक हुड्डा से UP पुलिस की तीखी नोकझोंक
 
कमलनाथ ने अपनी सर्वे रिपोर्ट तथा स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक सभी को सामने रखा और कहा कि जोबट से कौन चुनाव लड़े, इसका फैसला भूरिया ही करेंगे। वहीं मौजूद डॉ. विक्रांत ने कहा कि प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी के निर्वहन के चलते वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, इसी के बाद परिदृश्य स्पष्ट हो गया था। महेश पटेल वर्तमान में आलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वे आलीराजपुर से 2 बार विधानसभा का चुनाव हार भी चुके हैं।
 
उपचुनाव के उम्मीदवारों के संबंध में अलग-अलग स्तर पर विचार विमर्श के बाद कमलनाथ रविवार शाम दिल्ली रवाना हो गए थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जोबट और रेगांव के उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को हो जाएगी जबकि खंडवा के उम्मीदवार का फैसला होने में कुछ समय लग सकता है। यहां पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी के सारे समीकरण गड़बड़ा गए।
लेखक के बारे में
अरविन्द तिवारी
senior journalist.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

चक्रवात 'अर्णब' का खतरा बढ़ा! 115-125 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख