Daily Horoscope

कम्प्यूटर बाबा 11 दिन बाद जेल से रिहा, चौथे प्रकरण में जमानत मिली, चेहरे पर दिखी घबराहट

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (20:48 IST)
इंदौर। कम्प्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा क्योंकि इंदौर की एक अदालत ने उनके विरुद्ध दर्ज एक और प्रकरण में उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए। इस प्रकार 8 नवंबर से न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ यहां दर्ज चारों मामलों में उन्हें जमानत मिल गई और शाम को उन्हें 11 दिन के बाद रिहा कर दिया गया।
 
जिला लोक अभियोजक अकरम शेख ने बताया कम्प्यूटर बाबा की ओर से दायर जमानती आवेदन को आज प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रावेन्द्र कुमार सोनी ने स्वीकार लिया है। उन्हें 10 हजार की जमानत राशि पर रिहा किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए।
 
शेख के अनुसार 17 नवंबर को स्थानीय गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा दर्ज इस मामले में कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ मारपीट, धमकाने जैसी जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कम्प्यूटर बाबा को रिमांड पर सौंपे जाने का आग्रह अदालत से किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में कम्प्यूटर बाबा को रिहा करने के आदेश दिए।
बाबा ने 11 दिन गुजारे जेल में : कम्प्यूटर बाबा ने 11 दिन जेल में बिताए। गुरुवार शाम को जेल से रिहा होने के बाद वे काफी घबराए हुए लग रहे थे। जेल के मेन गेट पर जब मीडिया ने उन पर सवालों की बौछार की तो जवाब में उन्होंने कहा, 'सर मुझे कुछ नहीं कहना। बस उन्होंने इतना ही कहा कि वकीलों और सबका धन्यवाद। भगवान ने सत्य की जीत की है।' इतना कहने के बाद वे तेजी से दूर खड़ी कार में बैठकर रवाना हो गए।
 
अदालत में बाबा ने धोती को बनाया मास्क : अदालत में जब कम्प्यूटर बाबा के मामले में सुनवाई चल रही थी, तब वे कोरोना के प्रति सतर्क नजर आए। उनके पास मास्क नहीं था और उन्होंने धोती को ही मास्क बना डाला। जेल से रिहा होने के बाद जब वे कार में बैठे, तो वहां पर जरूर उन्होंने मास्क पहन लिया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख