dharma sangrah
✕

MP में विकास पर्व की शुरुआत, धार को मिली कुक्षी सिंचाई परियोजना की सौगात

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2023 (21:36 IST)
धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार और बड़वानी जिले से विकास पर्व का शुभारंभ किया। सबसे पहले सीएम शिवराज रविवार को धार जिले के कुक्षी में नर्मदा के मेघनाथ घाट पहुंचे। मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करके मैं विकास पर्व का शुभारंभ कर रहा हूं। 
 
सीएम ने गाई नर्मदा मैया की स्तुति 
सीएम ने कुक्षी के मेघनाथ घाट पर विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए नर्मदा मैया की पूजा करके चुनरी ओढ़ाई और फिर सभी के साथ नर्मदा स्तुति का गायन किया।  नर्मदा स्तुति के गायन के समय सीएम भक्ति में भाव विभोर हो गए, आदिवासियों के साथ नृत्य किया। इस विकास पर्व के शुभारंभ अवसर पर जन सैलाब उमड़ रहा था। लाखों लोगों की भीड़ सीएम शिवराज के प्रति अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही थी। 
 
विकास पर्व से मिलेगी 2 लाख करोड़ की सौगात 
16 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व के माध्यम से मध्यपदेश की शिवराज सरकार लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के शिलान्यास और भूमिपूजन कर जनता को अनेकों विकास कार्यों की सौगात दे रही है। सीएम ने कुक्षी की जनता को भरोसा दिलाया की विकास की दृष्टि से हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धार जिले में शहरी क्षेत्र में 1 लाख 23 हजार 95 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में 17, 934 मकान बने हैं। सीएम राइज स्कूलों में गरीबों के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त करेंगे।   
 
कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से लाभ 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए पहले ही दिन कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई की सौगात दी इस परियोजना की लागत 2771 करोड़ से अधिक है। इससे धार जिले के 175 गांवों के लगभग 1 लाख 25 हजार से अधिक किसानों की 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस परियोजना के कारण कुक्षी तहसील के 96 ग्रामों में लगभग 40 हजार हेक्टेयर एवं गंधवानी तहसील के 79 ग्रामों में लगभग 35 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। भूमिगत नहर प्रणाली से किसानों के खेत तक प्रेशराइज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे खेतों में स्प्रिंकलर/ ड्रिप सिंचाई की जा सकेगी। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर कृषकों को खेत समतल करने की आवश्यकता नही होगी।
 
2003 तक थी केवल 7 लाख हेक्टयर सिंचाई क्षमता    
कुक्षी में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सिंचाई की क्षमता कुल 7 लाख हेक्टेयर थी, जिसे बढ़ाकर हमने 45 लाख हेक्टेयर से अधिक कर दिया है। अब कुक्षी उद्ववहन सिंचाई परियोजना से धार जिले के किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सकेगा। 
 
कांग्रेस ने 15 महीने लूटने का काम किया 
उन्होंने 15 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने जनता को लूटने का काम किया, जबकि हम मध्यप्रदेश में लागातार विकास यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कुक्षी के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण के कामों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 
 
योजनाओं से बदल रही है जिंदगी 
सीएम ने कहा कि मेरी बहनों आपकी जिन्दगी बदलने के लिए एक नहीं अनेक योजनाएं बनाई हैं, ताकि लाड़ली बहनाओं की जिन्दगी बदले, उनका जीवन सुधरे,  बेटियों की जिन्दगी बदले, भांजियों की जिन्दगी बदले और उनके जीवन में खुशहाली हो इसलिए भाजपा की सरकार ने अनेकों योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। 
कांग्रेस ने बंद कर दी थीं योजनाएं 
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस 16% ब्याज पर किसानों को कर्जा देती थी, लेकिन हमने इस कर्जे को कम करते हुए जीरो परसेंट पर ब्याज देने का काम किया। किसानों का जीवन आसान बनाया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कई योजनाएँ बंद कर दी थी।  कांग्रेस ने संबल योजना बंद की, बैगा, सहरिया और भारिया बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देना भी बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा आखिर इन बहनों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था। 
 
4 से बढ़ाकर 6 हजार देंगे किसान सम्मान निधि 
उन्होंने कहा कि हमने तय किया कि किसानों को सम्मान निधि दी जाए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी साल में 6 हजार देते हैं तो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी अब 4 से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रुप में प्रदेश के किसान बहन- भाइयों को देगी ।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख