ramcharitmanas

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

Updated: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (16:10 IST)
प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुआई के सीजन में किसानों को खाद की समस्या को लेकर मुख्यममंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिंता व्यक्त की है। कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों के साथ चर्चा में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में खाद वितरण की व्यवस्था सुचारू रूप से करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट और वित्त विधेयकों पर भी चर्चा हुई। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने स्पेन और दुबई दौरे को लेकर जानकारी साझा की।

कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश में विश्वसनीय डेटा सेंटर्स बनाए जाने पर चर्चा हुई, जिसमें डेटा एक्सचेंज के साथ-साथ शोधकर्ता और नीति निर्माता भी शामिल होंगे। कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में सबसे बड़े डेटा सेंटर बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। यह एमपी के लिए बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में सीएम मोहन यादव ने दुबई और स्पेन की यात्रा में डेटा सेंटरों का दौरा किया था, ऐसे में एमपी में बनने वाला यह डेटा सेंटर एक सक्षम और सुरक्षित राज्य के लिए अहम माना जाता है.

-मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और प्रशासन को निर्देश दिए कि किसानों को बोवनी के समय खाद की कोई कमी या कालाबाजारी न हो एवं उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक मिले।
-प्रदेश में विश्वसनीय आधुनिक डाटा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यह डाटा सेंटर देश के अच्छे डाटा सेंटरो में से एक होगा।
-सावन में महाकाल की सवारी में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की सराहना हुई और भविष्य में महाकाल यात्रा को पूरे देश में प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया।
- मध्यप्रदेश में जैव विविधता संवर्धन, टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी क्षेत्र को बायोस्फीयर घोषित करने के कार्यों पर जोर दिया गया। इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
-उज्जैन और ग्वालियर में लगने वाले मेलों (विक्रमोत्सव व्यापार मेला, राजमाता सिंधिया मेला) में ऑटोमोबाइल्स पर 50% टैक्स छूट का अनुमोदन किया गया।
-1960 में स्थापित गांधी सागर जल विद्युत गृह और मेवाड़ के राणा प्रताप जल विद्युत गृह के संयुक्त रूप से नवीनीकरण का निर्णय लिया गया। परियोजना के तहत कुल 1037 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें सरकार का 30% योगदान रहेगा।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख