sundarkand

जबलपुर में ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान झड़प, उपद्रवियों ने पुलिस पर फेंके पटाखे और पत्थर

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (00:24 IST)
जबलपुर (मप्र)। मध्यप्रदेश के जबलपर शहर में मंगलवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव करने के साथ जलते हुए पटाखे फेंके। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना शहर के मछली बाजार इलाके में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के मौके पर उस वक्त हुई जब बड़ी तादाद में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे और पुलिस उन्हें निर्धारित मार्ग से जाने के लिए कह रही थी।

 
जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि मछली बाजार इलाका संवेदनशील इलाका है और इसे देखते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और जलते हुए पटाखे फेंके। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस पर पटाखे और पत्थर फेंकने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख