dharma sangrah
✕

MP बनेगा 248.60 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था, CII की रिपोर्ट में जताया अनुमान

Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (17:31 IST)
Economy of Madhya Pradesh : भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 2047-48 तक 18 गुना बढ़कर 248.60 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच सकता है, जो फिलहाल 13.60 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर है। सीआईआई ने सुझाया है कि अपनी क्षमता का अहसास करने के लिए राज्य को विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए और औद्योगिक विस्तार को अपनी प्राथमिकताओं में रखना चाहिए। सीआईआई ने अपनी रिपोर्ट राजधानी भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन इन्वेस्ट मध्यप्रदेश के दौरान जारी की है।
 
रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 8.60 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ते हुए 2047-48 तक 248.60 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है जो फिलहाल 13.60 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर है।
ALSO READ: GIS: गौतम अदाणी मध्य प्रदेश में 2.1 लाख करोड़ रुपए का करेंगे निवेश
सीआईआई ने अपनी रिपोर्ट राजधानी भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन इन्वेस्ट मध्यप्रदेश के दौरान जारी की है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निवेश और विकास को गति देने के लिए समर्पित है और राज्य 2047-48 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अपना योगदान 4.60 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर छह प्रतिशत करने की स्थिति में है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि सूबे को अपने महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विनिर्माण उद्योगों और औद्योगिक विस्तार को केंद्र में रखना होगा। इसके मुताबिक वर्तमान में राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान 43 प्रतिशत है।
ALSO READ: GIS के आयोजन से राजधानी भोपाल बनी देश के सबसे बड़े निवेशक सम्मेलन का केंद्र
रिपोर्ट में कहा गया है कि दीर्घ अवधि में वृद्धि को बरकरार रखने के लिए प्रदेश को अपनी अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र की भागीदारी 7.20 फीसदी के वर्तमान स्तर से बढ़ाकर 2047 तक 22.20 प्रतिशत पर पहुंचानी होगी। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि राज्य सरकार को परिवहन अवसंरचना, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, हवाई माल परिवहन और विमानन संपर्क बढ़ाने सहित अवसंरचना विकास पर जोर देना चाहिए।
 
इसके मुताबिक, विशेष रूप से कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे अधिक रोजगार वाले क्षेत्रों के लिए कुशल कार्यबल की उपलब्धता को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया कि भूमि अधिग्रहण और पंजीकरण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना भी महत्वपूर्ण है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख