Daily Horoscope
✕

मुख्यमंत्री शिवराज ‌ने 'बाढ़ वाले गणेशजी' से बाढ़ उतरने की प्रार्थना की

विदिशा पहुँचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (23:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh News) ‌के‌‌ 12 जिलों में भीषण‌ बाढ़ (Flood) ने बड़ी‌ तबाही ‌मचाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने लगातार 2 दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया।
ALSO READ: Weather updates : मध्यप्रदेश में भारी बारिश से 8 लोगों की मौत, 7000 से अधिक लोगों को बचाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वे के दौरान विदिशा पहुंचे तथा वहां 'बाढ़ वाले गणेश मंदिर' पहुंचकर पत्नी साधना सिंह सहित विघ्न विनाशक मंगलकारी श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना की। 
ALSO READ: आफत की बारिश ने मध्यप्रदेश में 2 पुल बहाए, एक पुल का तो उद्‍घाटन भी नहीं हुआ
मुख्यमंत्री ने गणेशजी से प्रार्थना की कि प्रदेश में बाढ़ जल्दी उतरे तथा हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। श्री गणेश बाढ़ सहित प्रदेश पर आए हर संकट को दूर करें तथा सभी का मंगल करें। सीएम ने मंदिर पर आयोजित भंडारे में सर्वप्रथम सपत्नीक कन्याओं का पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराया। इसके बाद स्वयं सपत्नीक प्रसाद ग्रहण किया।  
मुख्यमंत्री प्रतिदिन अपने निवास पर विराजित श्री गणेशजी का सपरिवार पूजन करते हैं। गणेश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह द्वारा मुख्यमंत्री निवास में भगवान श्री गणेश की विशेष झांकियां सजाई गई हैं। इन झांकियों में शिव बारात, शिव पार्वती विवाह, भगवान गणेश द्वारा शिव परिक्रमा, शिव पार्वती परिवार सहित आदि सजाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने आज भी अपने पूरे परिवार के साथ निवास पर विराजित भगवान श्री गणेश का पूरे विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन किया तथा प्रार्थना की कि प्रदेश में आई बाढ़ और कोरोना संकट को शीघ्र समाप्त करें, प्रदेश की जनता की समृद्धि खुशहाली के लिए आशीर्वाद दें तथा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख