Daily Horoscope
✕

CM मोहन यादव बोले- गोहत्या मामलों की हो रही निगरानी, 1 माह में 7 हजार गाय बचाईं

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (20:24 IST)
Chief Minister Mohan Yadav's statement on cow slaughter cases : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि गोहत्या के मामलों को लेकर राज्य सरकार की सतत निगरानी के कारण पिछले माह 7000 से अधिक गायों को बचाया गया। सभी जिलों को गो संरक्षण कानूनों को अमल में लाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ALSO READ: जल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व : CM डॉ. मोहन यादव
भोपाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बात करते हुए यादव ने कानून-व्यवस्था, विशेषकर गो संरक्षण कानून को बनाए रखने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सभी जिलों को इन कानूनों को अमल में लाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाएगी : उन्होंने कहा, गोहत्या निषेध कानून के उल्लंघन में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाएगी। हम राज्य स्तर पर कार्रवाइयों की निगरानी भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक माह में 550 से अधिक मामले (गोहत्या निषेध कानून से संबंधित) दर्ज किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 7,000 से अधिक गायों की जान बचाई गई है। हमने इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त सैकड़ों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 
सिवनी जिले में हाल ही में हुई एक घटना के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान आया है। सिवनी में नदी और वन क्षेत्र में 40 से अधिक गाय मृत पाई गई थीं और पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यादव ने कहा, महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र सिवनी की यह घटना बड़ी है, वहां अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम भेजी गई है, उनकी अनुशंसा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: रायसेन में शराब फैक्टरी में बालश्रम का खुलासा होने पर नाराज CM मोहन यादव, जिला आबकारी अधिकारी सहित 3 आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड
राज्य सरकार ने गोहत्या में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों पर कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया है और सिवनी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। एक अन्य मामले में भी मुरैना जिले में कथित गोहत्या के लिए दो लोगों पर एनएसए लगाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख