Daily Horoscope

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 (15:17 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अनोखे और सौम्य स्वभाव के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कई बार उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इसकी एक और बानगी 23 जुलाई को देखने को मिली। दरअसल, सीएम डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। 
 
उसके बाद सीएम डॉ. यादव सड़क मार्ग से इंदौर की ओर रवाना हुए। इस दौरान कई जगहों पर जनता से उन्होंने बात की। जब वे धार जिले के राजगढ़ पहुंचे तो एक टी-स्टॉल पर रुक गए। उन्होंने यहां खुद चाय भी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से उनके काम और व्यवसाय के संबंध में चर्चा की। दुकानदार के साथ-साथ सीएम डॉ. यादव ने वहां मौजूद जनता से भी विभिन्न विषयों पर बातचीत की। 
 
यहां जनता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे गए और कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर रुके। उन्होंने यहां भी दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अचानक हुई मुलाकात के दौरान जनता का उत्साह देखने लायक था। यहां की जनता ने अभी तक अपने प्रदेश के मुखिया को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज पहली बार सामने से देखा। लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी भा गई।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख