Hanuman Chalisa

इंदौर में जलजमाव की CM मोहन यादव ने ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (22:24 IST)
Chief Minister Dr. Mohan Yadav's Indore visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पहुंचते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इंदौर में कल हुई तेज बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि अचानक हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित हो गई थी तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम की  स्थिति निर्मित हुई। इस संबंध में नगर निगम के मैदानी अमले द्वारा तत्काल निकासी के प्रबंध किए गए।
ALSO READ: मध्य प्रदेश : UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए नगर निगम इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण उचित एवं स्थायई प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित सभी विधायक गण, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, आयुक्त नगर निगम, शिवम वर्मा भी उपस्थित थे।

चना हमारा इंदौर का : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नाम भले ही काबुली हो, लेकिन वह चना तो हमारे इंदौर का है। उन्होंने कहा कि काबुल भी कभी हमारा था और फिर से हमारा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में वाणिज्यिक और व्यापारिक दृष्टि से मध्य प्रदेश का भविष्य उज्जवल है।
ALSO READ: इंदौर से दिल्ली तक कई जगह भारी बारिश से हाहाकार, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट
उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, देवास और धार ज़िले के कुछ हिस्सों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने काबुली चना व्यापारियों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी व्यापारियों से मध्य प्रदेश में आकर व्यापार करने का निमंत्रण भी दिया।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख