dharma sangrah
✕

MP में नर्सिंग घोटाले की जांच पर सवाल,लगातार दूसरे दिन CBI का एक और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (17:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले में अब जांच एजेंसी सीबीआई ही सवालों के घेरे में आ गई है। आज लगातार दूसरे दिन पूरे मामले की जांच कर रहे है सीबीआई के एक और इंस्पेक्टर सुशील मजोकर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफतार किया गया। खुफिया सूचना के आधार सीबीआई दिलाली की विजिलेंस टीम ने सीबीआई इंस्पेक्टर सुशील मजोकर को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके साथ राजधानी के भाभा कॉलेज के प्रिंसिपल जलपना अधिकारी और रतलाम नर्सिंग कॉलेज  के वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले रविवार को नर्सिंग घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सीबीआई इंस्पेक्टर को रिश्वत दे रहे भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन,प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।  

मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के दोनों ही इंस्पेक्टर पूरे मामले में सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर नर्सिंग कॉलेज के संचालकों से रिश्वत ले रहे थे। भोपाल से गिरफ्तार सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के मकान से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम सोने के बिस्कुट भी बरामद किए। सीबीआई ने सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9,10 और 12 के तहत मामला दर्ज कर भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जहां  कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 मई तक रिमांड पर भेज दिया है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख