Hanuman Chalisa

मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, आप कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

व्हॉट्सएप ग्रुप में अशोभनीय टिप्पणियां की थीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (19:37 IST)
Objectionable remarks against Modi : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी (objectionable remarks) करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: मुस्लिम महिला कारीगर ने पीएम मोदी के लिए बनाई 56 इंच की बांसुरी
 
व्हॉट्सएप ग्रुप में अशोभनीय टिप्पणियां की थीं : सारणी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमरे ने बताया कि एक शिकायत के बाद, मनोहर पचौरिया नामक व्यक्ति के खिलाफ एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बालक राम यादव और अन्य द्वारा दायर शिकायत के अनुसार पचौरिया ने 7 अप्रैल को एक व्हॉट्सएप ग्रुप में ये अशोभनीय टिप्पणियां की थीं।

ALSO READ: नीतीश कुमार ने छुए पीएम मोदी के पैर, बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी भड़के
 
पुलिस ने दर्ज किया मामला : कुमरे ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी सौंपे और आरोप लगाया कि पचौरिया ने ऐसी टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख