biodatamaker
✕

कार हादसा मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर दर्ज हो केस : कांग्रेस

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (19:58 IST)
अशोकनगर, (मप्र)। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीन दिन पहले जिले में प्रदेश भाजपा की कार से हुई दो युवकों की मौत के मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुरुवार को मांग की।
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने आज कहा, जिले के बेलाई के पास प्रदेश भाजपा के नाम से भोपाल क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत कार से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में प्रदेश भाजपा कार्यालय के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने सरकार के दबाव में अज्ञात व्यक्ति के नाम पर मामला दर्ज किया है, जबकि इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और लोकेन्द्र पाराशर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए था।
 
चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि यह कार बार-बार अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के चक्कर लगा रही थी। वहां उपचुनाव का वातावरण है, इसलिए पूरी आशंका है कि पार्टी की गाड़ी से उपचुनाव के लिए कालेधन का परिवहन किया जा रहा था, जिससे उपचुनाव प्रभावित किया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नाम से पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है, इससे यह जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन भाजपा के राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और मृतकों के परिजन को नौकरी दी जाए, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।
 
इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने भाजपा की कार से हादसे की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी के निधन होने पर मानवता दिखानी चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए। कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख