biodatamaker

वोटों का 'नोटतंत्र', चुनाव हारने के बाद धमकी देकर की गई वसूली

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2022 (19:47 IST)
नीमच। मप्र के नीमच जिले में मनासा तहसील की पंचायत देवरान में पंचायत चुनाव के दौरान रुपए बांटने और अब हार के बाद वापस रुपए वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामपुरा पुलिस ने इस मामले में राजू दायमा और उसके साथी कन्हैया उर्फ कान्हा बंजारा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
 
इस संबंध में एएसपी नीमच सुंदरसिंह कनेश ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील की पंचायत देवरान का है। जहां राजू दायमा नामक व्यक्ति चश्मे के चुनाव चिन्ह पर सरपंच का चुनाव लड़ा था। चुनाव नतीजे आने के बाद राजू चुनाव हार गया।
 
इस वीडियो में कुछ लोग डरा-धमकाकर रुपए की वसूली करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच करवा रही है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने रामपुरा थाने में आरोपी राजू दायमा और उसके साथी कन्हैया उर्फ कान्हा बंजारा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506 के तहत मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में रुपए बांटने और धमकाकर वापस उगाने को लेकर पुलिस जांच के बाद धाराएं बढ़ाएगी। 
 
इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश पाटीदार का कहना है कि चुनाव में इतने बड़े पैमाने पर धांधली होती है इस बात का पता इस वीडियो से साफ तौर पर चलता है, जिसमें सरपंच पद के उम्मीदवार राजू दायमा के लोग गांव में वोट के लिए बांटे गए रुपए वापस वसूलते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी के लोग किस तरह ग्रामीणों को डरा रहे हैं और उन्होंने बांटे गए रुपयों में से डरा-धमकाकर करीब 4 लाख रुपए वापस वसूल लिए। इस मामले में चुनाव आयोग और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
 
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

अगला लेख